हम छात्रों की इस लड़ाई में उनके साथ है सड़क से लेकर संसद तक छात्रों के हितों के लिए हम लगातार संघर्ष करते रहेंगे: उदय भानु चिब।

IYC प्रेस विज्ञप्ति:

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब ने AICC फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सदस्य के तौर पर बिहार भागलपुर में गिरफ्तार छात्रों के बारे में जानकारी ली और उनके परिवार जनों से मुलाकात की।

नई दिल्ली, 02 अगस्त 2026: भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब ने AICC फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सदस्य के तौर पर बिहार भागलपुर में गिरफ्तार छात्रों के बारे में जानकारी ली और उनके परिवार जनों से मुलाकात की। यह फैक्ट फाइंडिंग कमेटी AICC द्वारा 25 जुलाई को बिहार में हुए छात्रों के आंदोलन को लेकर निर्मित कि गई है जिसमें कई छात्रों पर पुलिस द्वारा FIR हुई और कई छात्रों को गिरफ्तार भी किया गया है।

इस ही क्रम में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब बिहार के भागलपुर पहुंचे कल और उन्होंने वहाँ पर आंदोलन में शामिल छात्रों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने वहां पुलिस प्रशासन से मुलाकात कि और साथ ही साथ पीड़ित छात्रों के परिवार जनों से भी मुलाकात की।

इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब ने कहा कि 25 जुलाई के छात्रों के आंदोलन के बाद कई छात्रों के घर पर दर्जन भर से ज्यादा पुलिस बल पहुंचा और छात्रों को गिरफ्तार कर ले गए, और ये भागलपुर के एक घर की बात नहीं है कई छात्रों के साथ ऐसा हुआ है। कई युवा छात्र अभी भी अपने घरों पर नहीं है, डर के कारण अपने घरों को छोड़ कर बाहर है, उनके परिवार जनों को भी उनके बच्चों के बारे में कोई जानकारी नहीं है, यह एक अत्यंत चिंताजनक बात है। ये जो भी भागलपुर में हुआ यह बेहद गंभीर मामला है और जांच का विषय है, कांग्रेस पार्टी इस पूरे प्रकरण को लेकर काफी गंभीर है और इस ही लिए मैं यहाँ आया हु हमारी पूरी युवा कांग्रेस की टीम भी यहां मौजूद है ताकि वो पीड़ित परिवारों की मदद कर सके।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब ने यह भी बताया कि छात्रों की गिरफ्तारी के संबंध में वे स्थानीय पुलिस SP से भी मिले जिन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस ने कुल 42 लोगों पर FIR की थी और उनमें से अभी तक सिर्फ 2 छात्र रह गए है जिन्हें अभी तक छोड़ा नहीं गया है, बाकी सभी की बेल हो चुकी है, उन 42 में से 14 छात्र माइनर थे जिन्हें पहले ही छोड़ा जा चुका था। 2 छात्र जो अभी भी जेल में है हम उन्हें लीगल और मेडिकल मदद देने में प्रयासरत है। उनमें एक छात्र के परिवार जनों से भी हमने मुलाकात कर मदद देने का आश्वासन दिया है।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब ने भागलपुर के छात्रों से अपील करते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का यह आदेश है कि आंदोलन में शामिल छात्रों पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होगी, उन्होंने छात्रों से अनुरोध किया कि वो डरे नहीं और अपने घरों पर वापस आए, उन्हें सर्वोच्च न्यायालय पर विश्वास करना चाहिए, वो इस देश का भविष्य है, अपने हको के लिए आंदोलन करना देश के युवा छात्रों का लोकतांत्रिक हक अधिकार है, भाजपा या पुलिस या कोई और भी उनसे उनका ये हक नहीं छीन सकता है। उन्होंने भागे हुए छात्रों से अनुरोध किया कि वो अपने घरों पर वापस आए, पुलिस उन पर कोई कार्रवाई नहीं कर सकती है और अगर पुलिस उन पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई करती तो युवा कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता उनकी मदद के लिए निरंतर तत्पर है वो उन्हें पूरी मदद मुहैया कराएंगे, इसके अलावा भी अगर किसी भी छात्र पर कोई भी गंभीर कार्रवाई होती है तो युवा कांग्रेस की पूरी लीगल विभाग कि टीम दिल्ली से आएगी और उनकी मदद करेगी। हम छात्रों की इस लड़ाई में उनके साथ है सड़क से लेकर संसद तक छात्रों के हितों के लिए हम लगातार संघर्ष करते रहेंगे।

धन्यवाद सहित:
IYC मीडिया विभाग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!