कई राज्यों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट


नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार के लिए देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, असम, मेघालय, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना है।
IMD ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, जलभराव वाले क्षेत्रों से बचने और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और निचले क्षेत्रों में जलभराव की आशंका भी जताई गई हैं
वहीं, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है। इसके अलावा ओडिशा, तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ क्षेत्रों में मौसम गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!