IYC प्रेस विज्ञप्ति:

भारतीय युवा कांग्रेस ने आज गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेके विरोध प्रदर्शन किया।

नई दिल्ली, 30 जुलाई 2026: भारतीय युवा कांग्रेस ने आज गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेके विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब के नेतृत्व में केरल हाउस से जंतर मंतर तक विरोध मार्च निकाला। इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब ने कहा कि आज सवाल सिर्फ़ छात्रों का नहीं, जवाबदेही का है। अगर छात्रों पर Pellet Gun और लीथल फोर्स का इस्तेमाल गृह मंत्री के आदेश पर हुआ, तो इसकी ज़िम्मेदारी तय होनी चाहिए, और अगर उनकी जानकारी के बिना हुआ, तो यह देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल है। दोनों ही परिस्थितियों में जवाबदेही तय होना और कार्रवाई होना ज़रूरी है।
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब ने यह भी कहा कि हम देश के छात्रों को न्याय दिलाकर रहेंगे, और उनके इंसाफ के लिए लड़ते रहेंगे। जैसे कि कल LoP श्री राहुल गांधी जी ने कहा था कि छात्रों पर हमला करने वालों को सज़ा मिलनी चाहिए, जवाबदेही तय होनी चाहिए और न्याय सुनिश्चित किया जाना चाहिए। ये देश के छात्रों का हक और अधिकार है और ये उन्हें मिलना ही चाहिए।
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब ने मांग करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री गृह मंत्री अमित शाह को जल्द से जल्द बर्खास्त करें, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच कराएं और कम से कम नैतिक ज़िम्मेदारी तो लें। जब तक ये मांगे नहीं मानी जाती तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
इस दौरान प्रदर्शन में कई राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य गण और अनेको युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
धन्यवाद सहित:
वरुण पांडेय।
राष्ट्रीय चेयरमैन,
IYC मीडिया विभाग।
