मोनिका शर्मा ने महिला सशक्तिकरण और हिन्दू राष्ट्र निर्माण संकल्प के साथ हिन्दू महासभा में प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभाला – बी एन तिवारी


नई दिल्ली, राजस्थान के जोधपुर की जानी मानी प्रख्यात समाजसेविका और हिंदूवादी नेता मोनिका शर्मा अखिल भारत हिन्दू महासभा में शामिल हो गई हैं। उन्हें हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर ललितेश्वरानंद गिरी जी महाराज ने हिन्दू महासभा की आजीवन सदस्यता प्रदान की। यह जानकारी आज जारी बयान में राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने दी।


राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने बताया कि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने महामंडलेश्वर ललितेश्वरानंद गिरी जी महाराज की अनुशंसा पर हिन्दू महासभा की महिला इकाई हिन्दू महिला सभा राजस्थान प्रदेश में अध्यक्षा पद पर मनोनीत किया है। उन्हें नई दिल्ली से नियुक्ति पत्र और परिचय पत्र दोनों जारी कर दिया गया है। जारी बयान में राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बताया कि मोनिका शर्मा भारतीय जनसंघ की पृष्ठभूमि से जुड़ी रही हैं। महामंडलेश्वर ललितेश्वरानंद गिरी जी महाराज से प्रेरित होकर हिन्दू महासभा से जुड़ने का निर्णय लिया।
मोनिका शर्मा ने अपने प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी, राष्ट्रीय महामंत्री महामंडलेश्वर ललितेश्वरानंद गिरी जी महाराज, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित कांति लाल जोशी आउवा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पवन शर्मा, राजस्थान प्रदेश प्रभारी घनश्याम थानवी, प्रदेश अध्यक्ष स्वामी फतेहगिरी जी महाराज सहित हिन्दू महासभा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए हिन्दू महासभा की नीतियों, कार्यक्रमों और वीर सावरकर की हिंदुत्व की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि हिन्दू महासभा देश के सभी हिन्दू राजनीतिक दलों की जननी है, इसलिए वो हिन्दू महासभा से जुड़कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।
मोनिका शर्मा ने कहा कि वो शीघ्र ही 50 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति सूची राष्ट्रीय कार्यसमिति को सौंपेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!