IYC प्रेस विज्ञप्ति:

भारतीय युवा कांग्रेस ने आज इथेनॉल घोटाले और E20 के इस्तेमाल को लेके केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
नई दिल्ली, 10 जुलाई 2026: भारतीय युवा कांग्रेस ने आज इथेनॉल घोटाले और E20 के इस्तेमाल को लेके केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर अनेकों युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री अक्षय लाकड़ा के नेतृत्व में केंद्र सरकार की E20 इथेनॉल ब्लेंडिंग की नीति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री अक्षय लाकड़ा ने कहा कि देश की जनता जानती है, Ethanol तो बहाना है, नितिन गडकरी जी को सिर्फ अपने बेटे को फायदा पहुंचाना है। एथेनॉल मिश्रण को बढ़ावा देते समय यह कहा गया था कि इससे ईंधन सस्ता होगा और उसका लाभ उपभोक्ताओं को मिलेगा, किंतु आज एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल भी लगभग उसी मूल्य पर उपलब्ध है, जिस मूल्य पर सामान्य पेट्रोल मिलता था। यदि एथेनॉल मिश्रण से लागत कम हुई है, तो उसका लाभ उपभोक्ताओं तक क्यों नहीं पहुँचा? आज देश में करोड़ों लोग अपनी गाड़ियों के इंजन, बढ़ते मेंटेनेंस और अतिरिक्त खर्च को लेकर परेशान हैं लेकिन सरकार अपनों का फ़ायदा देख रही है।
दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने यह भी कहा कि E20 के प्रयोग से करोड़ों लोगों की गाड़ियों के इंजन का मेंटेनेंस बढ़ेगा, जनता इससे चिंतित है, पर केंद्र सरकार उनकी आवाज़ सुनने के बजाय उन पर यह नीति थोप रही है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि आम आदमी की गाड़ी कोई प्रयोगशाला नहीं है, और सरकार को जल्द से जल्द यह प्रयोगशाला बंद करना चाहिए।
इस अवसर पर अनेकों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता और कई अन्य युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य गण प्रदर्शन में शामिल हुए। यह प्रदर्शन आज युवा कांग्रेस के कार्यालय के बाहर रायसीना रोड पर किया गया।
धन्यवाद सहित:
वरुण पांडेय।
राष्ट्रीय चेयरमैन,
IYC मीडिया विभाग।
