हिन्दू महासभा ने 14 गौरक्षकों पर दर्ज एफ आई आर रद्द करने और एक एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता देने की आवाज बुलंद की – बी एन तिवारी


नई दिल्ली, अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने मध्य प्रदेश की एक अदालत में 14 गौरक्षकों को आजीवन कारावास की सजा पर अपनी कठोर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सभी गौरक्षक निर्दोष हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सभी गौरक्षकों पर दर्ज एफ आई आर रद्द करने और सभी 14 गौरक्षकों को एक एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग करते हुए हिन्दू महासभा की आवाज बुलंद की। यह मांग उन्होंने आज जारी अपने एक वीडियो संदेश के माध्यम से की है।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि ” माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी, जबसे 2014 में आपने सत्ता संभाली, हिंदुओं में नई चेतना, आत्मविश्वास और जागरूकता उत्पन्न की। हिंदुओं ने अपने अधिकारों के लिए लड़ना सीखा, जो कांग्रेस शासन में संभव नहीं था। प्रधानमंत्री जी, आपने 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद एक बार गौरक्षकों को गुंडा कहा था और एक अरब से अधिक हिन्दू आबादी और गौरक्षकों की भावनायें आहत हुई थी। इसी का लाभ उठाते हुए मध्य प्रदेश में एक मुस्लिम न्यायधीश ने 14 निर्दोष गौरक्षकों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।”
बी एन तिवारी के अनुसार वीडियो संदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा ” गौहत्यारे से गौ माता को बचाने में हुए संघर्ष में गौहत्यारे की मौत हत्या का अपराध नहीं वरन एक हादसा है। संविधान प्रत्येक नागरिक को आत्मरक्षा का अधिकार देता है और यह अधिकार गौमाता की रक्षा पर भी लागू होना चाहिए। प्रधानमंत्री जी, आप सभी 14 गौरक्षकों पर दर्ज एफ आई आर रद्द करने और सभी 14 गौरक्षकों को एक एक करोड़ रुपए आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा करें। 100 करोड़ से अधिक हिन्दू आबादी सदैव आपकी आभारी रहेगी”
जारी बयान के अनुसार राष्ट्रीय महामंत्री महामंडलेश्वर ललितानंद जी महाराज ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि एक मुस्लिम न्यायधीश से हिन्दू पक्ष को न्याय मिल पाना संभव नहीं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम न्यायधीश ने पक्षपात करते हुए एक हादसे में एक गौहत्यारे की मौत को हत्या का प्रकरण मानते हुए गौरक्षकों को आजीवन कारावास का दंड देने का दुस्साहस किया। उन्होंने दंड देने वाली मुस्लिम न्यायधीश की न्यायधीश के रूप में सेवाओं को समाप्त करने की प्रधानमंत्री से मांग की। राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि सभी 14 गौरक्षकों पर दर्ज एफ आई आर को रद्द नहीं किया गया तो हिन्दू महासभा देश भर में जनांदोलन आरम्भ करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!