“विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।”🌳

प्रेस नोट-

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज दिनांक 05.06.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “Climate Action (जलवायु कार्रवाई)” निर्धारित की गई है, जिसके अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने हेतु सामूहिक प्रयासों पर विशेष बल दिया जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, सहायक पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा एवं प्रतिसार निरीक्षक श्री ऊदल सिंह द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि वृक्षारोपण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने का एक सतत प्रयास है। उन्होंने सभी को अधिकाधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों को पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने एवं जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं अधिकाधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया गया।

MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!