एसएसपी संजय कुमार वर्मा के कुशल मार्ग निर्देशन में फुगाना थानाध्यक्ष जयवीर सिंह नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाए हुए

फुगाना थानाध्यक्ष जयवीर सिंह जहां भी रहते हैं अपराधियों पर प्रहार कर उन्हें उनके बिलो से निकालकर उनके अंजाम तक पहुंचने में कोई कसर नहीं छोड़ते

मुज़फ्फरनगर।एसएसपी संजय कुमार वर्मा के कुशल मार्ग निर्देशन में फुगाना थानाध्यक्ष जयवीर सिंह नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाए हुए हैं और लगातार समय-समय पर नशे के सौदागरों को जेल भी भेज रहे हैं.।उल्लेखनीय की फुगाना थानाध्यक्ष जयवीर सिंह जहां भी रहते हैं अपराधियों पर प्रहार कर उन्हें उनके बिलो से निकालकर उनके अंजाम तक पहुंचने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं तो वही समय-समय पर नशे के खिलाफ भी जोरदार अभियान चलाते हैं और इसी अभियान में एक बार फिर फुगाना थाना प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह व उनकी टीम ने ऑपरेशन सवेरा – “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” चलाए जा रहे हैं अभियान में ऑपरेशन सवेरा अभियान के अन्तर्गत 01 शातिर मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 8.2 किलोग्राम अवैध मादक गांजा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।अपर पुलिस महानिदेशक “मेरठ जोन मेरठ” एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक “सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर” के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक व क्षेत्राधिकारी फुगाना यतेन्द्र सिंह नागर, थानाध्यक्ष जयवीर सिह थाना फुगाना के कुशल नेतृत्व में थाना फुगाना पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।घटना का संक्षिप्त विवरण-थाना फुगाना पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मेरठ करनाल हाइवे से ग्राम हबीबपुर सीकरी की तरफ जाने वाली रोड से 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना फुगाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम नसीम उर्फ तोतू पुत्र अनीस निवासी ग्राम लोई थाना फुगाना मु0नगर हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने 8.2 किलोग्राम अवैध गांजा भी बरामद किया हैं
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
थानाध्यक्ष जयवीर,उ0नि0 अजीत कुमार,उ0नि0 कौशेन्द्र तौमर,का0 अजय कुमार,का0 अजय कुमार,का0 रामेन्द्र कुमार आदि शामिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!