चरथावल में मारपीट वायरल वीडियो के बाद सीओ सदर डॉ. रविशंकर का सख्त संदेश: कानून हाथ में लिया तो होगी कार्रवाई

सीओ सदर डॉ. रविशंकर की चेतावनी:कानून तोड़ने वालों पर चलेगा पुलिस का डंडा,विवाद हो तो पुलिस को सूचना दें,कानून हाथ में न लें

मुजफ्फरनगर

चरथावल में सोशल मीडिया पर एक युवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सीओ सदर डॉ. रविशंकर ने बताया कि पुलिस को एक वीडियो प्राप्त हुआ है जिसमें एक स्थानीय युवक वसीम नामक व्यक्ति के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में आरोपी युवक वसीम को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहा है। पुलिस इस वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है और उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।सीओ सदर डॉ. रविशंकर ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति कानून व्यवस्था भंग करता हुआ या हिंसा में शामिल पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस प्रशासन ने आम जनता और संभ्रांत नागरिकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी विवाद या आपात स्थिति में नागरिक तत्काल पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दें या संबंधित थाने से संपर्क करें। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!