
पेट्रोल पंपो पर जाकर नो हेलमेट नो फ्यूल जैसे अभियान को सफल बनाने में लगी हुई ट्रैफिक पुलिस
लोग अपने अधिकारों के प्रति तो जागरूक, लेकिन कर्तव्यों के प्रति उदासीन ..!
तस्लीम बेनकाब
बेनकाब अपराधी समाचार
शामली। जीवन बचाने की मुहिम में लगातार स्कूलों व सड़को पर धूप हो या बरसात हो यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का काम बखूबी कर रहे हैं शामली की यातायात प्रभारी निधि चौधरी व उनकी सरकार के द्वारा चलाई जाने वाले नो हेल्मेट नो फ्यूल व नो हेलमेट तो फ्यूल अभियान को लेकर भी यातायात प्रभारी निधि चौधरी पेट्रोल पंपो पर चेकिंग अभियान जारी रखे हुए हैं। निधि चौधरी ने कहा कि हादसों का प्रत्यक्ष प्रभाव पीड़ित परिवार पर होता है, जबकि अप्रत्यक्ष रूप से हमारे समाज व देश की अपूर्णीय क्षति होती है। यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन किए जाने की आवश्यकता है, तभी होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आ सकेगी।उन्होंने कहा है कि यातायात नियमों के पालन से जिले में होने वाले हादसों का ग्राफ कम होगा। उन्होंने कहा कि हम अपने अधिकारों के प्रति तो जागरूक हैं, लेकिन कर्तव्यों के प्रति उदासीन हैं। यातायात नियमों के उल्लंघन से रोजाना सड़क हादसों में लोगों की मृत्यु हो रही है।उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन किए जाने की आवश्यकता है, तभी होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आ सकेगी। यातायात प्रभारी निधि चौधरी ने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग हमें दुर्घटनाओं से बचाता है।तेज गति से गाड़ी चलाने, शराब पीकर गाड़ी चलाने, गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर न केवल हमारी जान खतरे में पड़ सकती है, बल्कि दूसरे लोगों की सुरक्षा भी प्रभावित होती है।वही निधि चौधरी लगातार स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन के लिए शपथ भी दिला रही है और पेट्रोल पंपो पर जाकर नो हेलमेट नो फ्यूल जैसे अभियान को सफल बनाने में लगी हुई हैं।
