संकल्प, सद्भावना और दूरदर्शिता का नाम थे – श्री राजीव गांधी जी: मनीष शर्मा।

IYC प्रेस विज्ञप्ति:

आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी जी का योगदान हमेशा याद किया जाएगा: मनीष शर्मा।

भारतीय युवा कांग्रेस ने आज भारत रत्न स्व. श्री राजीव गांधी जी की शहादत दिवस के अवसर पर रक्त दान शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया।

नई दिल्ली, 21 मई 2026: भारतीय युवा कांग्रेस ने आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री राजीव गांधी जी के शहादत दिवस के अवसर पर रक्त दान शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन 24, अकबर रोड, एआईसीसी कार्यालय दिल्ली में किया गया।

आज के रक्त दान शिविर कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता गण युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी श्री मनीष शर्मा जी, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव जी, दिल्ली कांग्रेस प्रभारी काजी निजामुद्दीन जी, पूर्व सांसद श्री संदीप दीक्षित जी, पूर्व विधायक श्री कमलेश्वर पटेल जी, पूर्व दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष श्री अनिल चौधरी जी, लोकसभा सांसद श्री किशोरी लाल शर्मा जी, एआईसीसी सचिव नेटा डिसूजा जी, सह सचिव रणविजय सिंह लोचव समेत अनेकों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी श्री मनीष शर्मा जी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी जी भारत के लाल थे, अपने दृढ़ इरादो से उन्होंने भारत मां का मान बढ़ाया। राजीव जी सदैव जिंदा रहेंगे इस देश के विकास में, प्रगति में, एकता में, अखंडता में और हम सभी के दिलों में। उन्होंने यह भी कहा कि श्री राजीव गांधी जी आधुनिक भारत के वास्तुकार थे, जिन्होंने भारत को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया, उनकी दूरदर्शिता का फायदा देश आज भी उठा रहा है। उन ही की दूरदर्शिता ने ही भारत को मजबूत, आधुनिक राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा किया है।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी श्री मनीष शर्मा जी ने कहा कि भारत रत्न श्री राजीव गांधी जी आज भी हम सब के साथ है, 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले श्री राजीव गांधी जी ने आधुनिक भारत की नींव रखने की दिशा में काम किया। श्री राजीव गांधी जी को डिजिटल इंडिया का आर्किटेक्ट और सूचना तकनीक व दूरसंचार क्रांति का जनक कहा जाता है। उनकी पहल पर भारतीय दूरसंचार नेटवर्क की स्थापना हुई, शहर से लेकर गांवों तक दूरसंचार का जाल बिछना शुरू हुआ, जिससे गांव की जनता भी संचार के मामले में देश-दुनिया से जुड़ सकी। युवा प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की नजर में देश में वोट देने की उम्र सीमा गलत थी, उन्होंने 18 वर्ष की उम्र के युवाओं को मताधिकार देकर उन्हें देश के प्रति और जिम्मेदार तथा सशक्त बनाने की पहल की। श्री राजीव गांधी जी की सोच आज भी युवाओं को शोषितों, वंचितों और कमजोरों की आवाज़ बनने की प्रेरणा देती है। श्री राजीव गांधी जी का विजन सिर्फ विकास का नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और युवाओं को आगे बढ़ाने का था।

इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री अक्षय लाकड़ा ने कहा कि श्री राजीव गांधी जी का मानना था कि विज्ञान और तकनीक की मदद के बिना उद्योगों का विकास नहीं हो सकता, इस क्रम में उन्होंने देश में कंप्यूटर क्रांति लाने की दिशा में काम किया। पंचायतीराज से जुड़ी संस्थाएं मजबूती से विकास कार्य कर सकें, इस सोच के साथ श्री राजीव गांधी जी ने देश में पंचायतीराज व्यवस्था को सशक्त किया। श्री राजीव गांधी जी का मानना था कि जब तक पंचायती राज व्यवस्था सबल नहीं होगी, तब तक निचले स्तर तक लोकतंत्र नहीं पहुंच सकता। उन्होंने अपने कार्यकाल में पंचायतीराज व्यवस्था का पूरा प्रस्ताव तैयार कराया। गांवों के बच्चों को भी उत्कृष्ट शिक्षा मिले, इस सोच के साथ श्री राजीव गांधी जी ने जवाहर नवोदय विद्यालयों की नींव डाली थी। मौजूदा समय देश में खुले 551 नवोदय विद्यालयों में 1.80 लाख से अधिक छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। श्री राजीव गांधी जी ने युवाओं और खेल को भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने यह भी कहा कि श्री राजीव गांधी जी देश के नायक थे और रहेंगे, वे अपनी शहादत, अपने विचारो, और आधुनिक भारत के निर्माता के तौर पर जाने जाते रहेंगे। राजीव गांधी जी चाहते थे कि देश की राजनीति में महिलाएं आगे आएं और मजबूती से भाग लें। उनका मानना था कि महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति मजबूत होनी चाहिए। श्री राजीव गांधी जी ने अपने एक ही कार्यकाल में विदेश नीति, रक्षा नीति, आर्थिक सुधार, महिला और युवा सशक्तिकरण, लोकतंत्र की जड़ों को मज़बूत करने जैसे बड़े फ़ैसलों पर अपनी व्यापक छाप छोड़ी हुई है। स्व. राजीव गांधी जी देश के हर एक युवा के लिए प्रेरणा है, वे हमेशा अमर थे, और अमर रहेंगे।

आज रक्त दान शिविर में लगभग 355 यूनिट रक्त डोनेट किया गया। आज के कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के कई राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य गण, और अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

धन्यवाद सहित,
वरुण पांडेय,
राष्ट्रीय चेयरमैन,
IYC मीडिया विभाग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!