आईपीएस”एस पी सिटी के पद पर तैनात, लाजवाब अधिकारी अमृत जैन

पूर्व एस पी सिटी “आईपीएस” सत्यनारायण प्रजापत अपनी बेहतर व सराहनीय सेवा के चलते जिले में काफी रहे लोकप्रिय

तस्लीम बेनकाब

बेनकाब अपराधी समाचार
मुज़फ्फरनगर।पश्चिम उत्तर प्रदेश में केई जिले ऐसे माने जाते हैं जो अपराध की दृष्टि से काफी संवेदनशील हैं, जिसमें मुज़फ्फरनगर भी हैं। इस जिले को क्राइम कैपिटल भी कहा जाता है यहां के अपराध को मीडिया में भी कुछ ज्यादा तूल दिया जाता है तूल देने के विषय पर कई पुलिस अधिकारी अपनी सहमति भी जता चुके हैं तथा मुज़फ्फरनगर में अपराध कोई नई चीज नहीं है बरसों से अपराध और पुलिस का खेल चलता आ रहा है लेकिन जनता के साथ मिलजुल कर काम हो तो पुलिस के लिए सोने पर सुहागा साबित होता है। जनपद मुज़फ्फरनगर में पुलिस अधीक्षक नगर के पद पर नवीन तैनाती की गई है।एस पी सिटी आईपीएस सत्यनारायण प्रजापत की जगह अब आईपीएस अमृत जैन को लाया गया हुआ है। सत्यनारायण प्रजापत अपनी बेहतर व सराहनीय सेवा के चलते जिले में काफी लोकप्रिय रहे हैं तथा व्यवहार कुशल माने जाते थे उनका कार्यकाल तीज साल से ऊपर का रहा हैं जो आज तक किसी इस पद पर किसी का नही रहा है सत्यनारायण प्रजापत का कार्यकाल वाकई में बेहतरीन रहा तथा आईपीएस सत्यनारायण प्रजापत ने अपने व्यवहार से सभी लोगों के दिलों पर एक छाप छोड़ी।अब मुज़फ्फरनगर में उनकी जगह आईपीएस अमृत जैन को लाया गया है जो उत्तर प्रदेश के जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं अब मुज़फ्फरनगर में पुलिस अधीक्षक नगर के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। अमृत जैन एक बहुत ही जुझारू और मेहनती अधिकारियों में शुमार किए जाते हैं उनका स्पष्ट कहना है कि बदमाशों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा तथा उन्हीं के अंदाज में पुलिस उनको करारा जवाब देगी पुलिस ऐसा कर भी रही है उन्होंने कहा कि जिले में आला अधिकारीयों के नेतृत्व में पुलिस शानदार ढंग से काम कर रही है और निरंतर करती रहेगी साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस के साथ जनता के संबंध जितने मधुर एवं प्रगाढ़ होंगे उसका परिणाम उतना ही सार्थक आएगा क्योंकि आज का दौर वह दौर है जहां पुलिस और पब्लिक को मिलकर एक साथ काम करना होता है और उसी के परिणाम स्वरुप बदमाशों का सफाया भी हो रहा है इसमें जनता का हर प्रकार का समर्थन पुलिस को प्राप्त है वैसे एस पी सिटी अमृत जैन व्यवहार कुशलता के धनी माने जाते हैं और सभी की समस्याओं को सुनते और उनका निस्तारण करते हैं काम करने वाले अधिकारी प्रतीत होते हैं वहीं दूसरी ओर अपराध के लिए बदनाम इस जिले में कितना काम करेंगे और कैसे करेंगे यह तो अभी नहीं कहा जा सकता लेकिन आशा की जाती है कि वे एक बेहतर पुलिस अधिकारी साबित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!