जनपद की चिकित्सक टीम द्वारा निरीक्षण कर क्लिनिको के अवैध संचालन मिलने पर मेडिकल सेंटर सील, नोटिस जारी* मुज़फ्फरनगर।

*जनपद मुजफ्फरनगर में उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार द्वारा जानसठ स्थित माही मेडिकल सेंटर पर छापेमारी की गई। स्वास्थ्य विभाग को सूचना प्राप्त हुई थी कि अस्पताल में एक 32 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई है, जिसके बाद विभागीय टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई।जांच के दौरान पाया गया कि उक्त अस्पताल आयुष विभाग में पंजीकृत है, जबकि वहां पर पंजीकृत चिकित्सक डॉ. अवलीन मौके पर उपस्थित नहीं मिले। इसके अतिरिक्त अस्पताल का ऑपरेशन थिएटर पूर्व में ही सील किया जा चुका था।निरीक्षण के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा माही मेडिकल सेंटर को पूर्ण रूप से सील करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई तथा अस्पताल संचालक को नोटिस जारी किया गया। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि मामले में नियमानुसार कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि जनपद में अवैध एवं नियम विरुद्ध संचालित अस्पतालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस दौरान उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार के साथ जानसठ के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अर्जुन सिंह भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!