बिजनौर मे नेशनल हाइवे पर दर्दनाक हादसा बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत परिवार मे मचा कोहराम

बेनकाब अपराधी समाचार
बिजनौर धामपुर
मोहम्मद आरिफ

बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र में रविवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी धामपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मानियावाला गढ़ी निवासी करन पुत्र लाल सिंह अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से गांव मानियावाला से भटपुरा नहटौर जा रहा था। बताया जा रहा है कि रविवार शाम करीब 6:30 बजे शेरकोट-नगीना हाईवे पर उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।हादसे की सूचना पर धामपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल करन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामपुर में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरने की कार्रवाई की जा रही है तथा आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस के अनुसार मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। हादसे की वजह ड्रिंक और और तेज रफ़्तार बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!