
तस्लीम बेनकाब
बेनकाब अपराधी समाचार
बिजनौर/नजीबाबाद। बिजनौर।अपराधियों की धर पकड़ के साथ अपराध नियंत्रण करने में अहम भूमिका निभाने वाली पुलिस कई मौकों पर मानवीय संवेदना भी दिखाती है।कहते है पुलिस के हाथ बहूत लम्बे होते है ये बात तो अक्सर सुनने को मिल जाती है लेकिन पुलिस का दिल भी बड़ा होता है यह भी किसी से छुपा नही होता हैं।जी हां हम बात कर रहें है नजीबाबाद के जीआरपी थानाध्यक्ष कमल किशोर की जो समाज मे पुलिस का इकबाल बुलंद करने में दिन रात लगे रहते है वही समय समय पर अपराधियो के खिलाफ उच्चाधिकारियों के द्वारा चलाये जा रहें अपराध उन्मूलन अभियान में भी अपने अहम भूमिका निभाते है।यही नही कमल किशोर मानवता भरे काम को अंजाम देते है जिससे कि पुलिस का अहतमाद आमजन में बना रहे। कमल किशोर का ने कहा कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि समाज की सेवा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा भी जरूरी है जिससे कि पुलिस का विश्वास आमजन में बना रहे तथा अपराधियों में ख़ौफ़ भी भर रहे है कमल किशोर।उन्होने कहा कि पुलिस समाज का एक अभिन्न अंग है और इस तरह के सामाजिक कार्यों से जनता और पुलिस के बीच विश्वास और सहयोग की भावना मजबूत होती है।उलेखनीय हैं। नजीबाबाद जीआरपी थानाध्यक्ष कमल किशोर कई बार अपनी जान पर खेल कर लोगो की जान बचा चुके हैं जो समाज में एक अलग ही नजीर बन रहे हैं और समाज मे पुलिस का इकबाल भी बुलंद कर रहे है।
