IYC प्रेस विज्ञप्ति:

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा देना पड़ेगा, और केंद्र सरकार को बच्चों को मुआवजा देना पड़ेगा: अक्षय लाकड़ा।


भारतीय युवा कांग्रेस ने आज NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
नई दिल्ली, 13 मई 2026: भारतीय युवा कांग्रेस ने आज NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री अक्षय लाकड़ा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यालय से रायसीना रोड कि ओर जा रहे थे कि पुलिस ने उनको बैरिकेडिंग कर रोक दिया।
इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने कहा कि पीएम मोदी दो देशों के बीच का युद्ध रुकवा देते हैं, लेकिन पेपर लीक नहीं रोक पा रहे हैं। जब से NTA बनी है, तब से लगातार पेपर लीक हुए हैं, मेरिट को लेकर सवाल उठे और अदालतों ने भी इस पर संज्ञान लिया। इससे पहले विश्वविद्यालय, राज्य सरकार परीक्षाएं खुद कराती थीं, लेकिन अब NTA के जरिए BJP हमारे बच्चों का भविष्य अंधेरे में धकेल रही है। आज BJP ने ऐसा करप्ट सिस्टम बना दिया है, जहां अमीरों के बच्चे पास होंगे, सीट लेंगे और नौकरी पा जाएंगे। मगर गरीबों के बच्चों का भविष्य बर्बाद हो जाएगा।
दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री अक्षय लाकड़ा ने यह भी कहा कि NEET पेपर लीक में BJP के बड़े-बड़े नेताओं का सामने आया है, जो खुद कोचिंग संस्थान चलाते हैं। NEET का पेपर रद्द करना समस्या का हल नहीं है।आखिर क्या कारण है कि पिछले 10 साल में 89 पेपर लीक हुए हैं, 4 बार NEET का पेपर लीक हुआ और 48 बार दोबारा परीक्षाएं हुईं। ये घटनाएं हमारी शिक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करती है। हमारे छात्र जान चुके हैं कि मोदी सरकार नाकाम है। इसे लेकर छात्रों में भारी हताशा है। आज BJP छात्रों का जीवन खराब कर रही है। हम मिलकर इस अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे और छात्रों को न्याय दिलाएंगे।
दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री अक्षय लाकड़ा ने यह मांग करते हुए कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तत्काल इस्तीफा दें, केंद्र सरकार बच्चों को मुआवजा दे, NEET पेपर लीक पर JPC का गठन हो, NTA परीक्षा करवाने में फेल है, इसलिए हम मांग करते हैं कि इसे पूरी तरह से बैन किया जाए, किसी अन्य सरकारी संस्था द्वारा परीक्षा करवाई जाए।
इस दौरान प्रदर्शन में राष्ट्रीय सचिव और दिल्ली सह प्रभारी हैवरान कंसाना, राष्ट्रीय सचिव एहसान अहमद, समेत अनेकों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
धन्यवाद सहित:
वरुण पांडेय।
राष्ट्रीय चेयरमैन,
IYC मीडिया विभाग।
