धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने गए हिन्दू महासभा पदाधिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर देर रात रिहा किया – बी एन तिवारी

न्यूज रिपोर्ट …..
नई दिल्ली, लोदी कॉलोनी स्थित श्री रामायण विद्यापीठ परिसर में बीती 9 मई को सुंदर कांड पाठ, हवन और भंडारा का आयोजन प्रस्तावित था। श्री रामायण विद्यापीठ से आमंत्रण मिलने पर अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी, राष्ट्रीय धर्माचार्य प्रमुख महामंडलेश्वर स्वामी मंगलानंद जी महाराज, राष्ट्रीय धर्माचार्य सहप्रमुख चंद्र शेखर भट्ट, राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता अपने कार्यकर्ताओं के साथ धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने पहुंचे। धार्मिक अनुष्ठान की पूर्व सूचना हिन्दू महासभा और श्री रामायण विद्यापीठ के पदाधिकारियों ने थाना लोदी रोड के अतिरिक्त थाना प्रभारी को उनसे मिलकर दी गई थी। सुंदर कांड पाठ का आयोजन दोपहर तीन बजे आरम्भ होना था, किंतु उससे पहले ही सहायक पुलिस आयुक्त और अतिरिक्त थाना प्रभारी के नेतृत्व में श्री रामायण विद्यापीठ को पुलिस छावनी में में तब्दील कर दिया।


हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस एक दिवस पूर्व रात्रि को परिसर में दो पक्षों में हुए विवाद की जांच के नाम पर दोपहर एक बजे वहां पहुंची और परिसर को बंद कर दिया। धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए आने वालों को मंदिर परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया और मंदिर में उपस्थित हिन्दू महासभा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं को बंधक बना लिया। दोपहर तीन बजे सुंदर कांड का पाठ आयोजित होने से ठीक पहले पुलिस ने हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी, राष्ट्रीय धर्माचार्य प्रमुख महामंडलेश्वर स्वामी मंगलानंद जी महाराज, राष्ट्रीय धर्माचार्य सहप्रमुख चंद्र शेखर भट्ट, राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता, श्री रामायण विद्यापीठ ट्रस्ट के अध्यक्ष शैलेंद्र और धार्मिक अनुष्ठान करवाने आए पुजारियों पंडितों सहित 29 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया। धार्मिक अनुष्ठान, सुंदर कांड का पाठ, हवन यज्ञ और भंडारे के आयोजन पर प्रतिबंध लगाकर पुलिस प्रशासन ने अपने मुगलिया शासन का परिचय दिया।


राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने बताया हिन्दू महासभा पदाधिकारियों की गिरफ्तारी का समाचार सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री यतेंद्र शर्मा अपने समर्थकों के साथ नोएडा से थाना लोदी कॉलोनी पहुंचे। हिन्दू महासभा कार्यकर्ताओं को देख थाना पर अंदर से ताला लगाकर थाना बंद कर दिया गया। हिन्दू महासभा ने जांच अधिकारी उपनिरीक्षक तालिब खान पर जेहादी मानसिकता का परिचय देने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने थाना पहुंचे अधिवक्ताओं से बदतमीजी की और गिरफ्तार हुए कार्यकर्ताओं के संबंध में जानकारी देने से इंकार कर दिया। दिल्ली प्रदेश प्रभारी सुरेंद्र स्वामी ने थाना प्रभारी और ए सी पी को कई बार फोन किया, लेकिन सामने से फोन नहीं उठाया गया। जारी बयान के अनुसार देर रात पौने बारह बजे हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी सहित 20 कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया गया। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय धर्माचार्य सहप्रमुख चंद्र शेखर भट्ट और श्री रामायण विद्यापीठ के अध्यक्ष शैलेंद्र और उनके पुत्र सौम्य ध्वज सहित नौ कार्यकर्ताओं पर एफ आई आर दर्ज की गई।
जारी बयान के अनुसार रिहा होने के बाद राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता ने हिन्दू महासभा और श्री रामायण विद्यापीठ ट्रस्ट के पदाधिकारियों की गिरफ्तारी के पीछे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और डॉक्टर कर्ण सिंह का हाथ होने का आरोप लगाया। उन्होंने अपने आरोप में कहा कि दोनों कांग्रेस नेताओं ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को फोन करके श्री रामायण विद्यापीठ परिसर में धार्मिक अनुष्ठान के लिए एकत्र हुए सभी आमंत्रितों और श्रद्धालुओं को गिरफ्तार करने का निर्देश देने की जानकारी सूत्रों द्वारा मिली है। यह कांग्रेस का धार्मिक अनुष्ठान पर हमला है, जिसे हिन्दू महासभा किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के साथ आज सुबह वो कार्यकर्ताओं से मिलने थाना लोदी कॉलोनी पहुंचे तो थाना को अंदर से ताला बंद पाया गया। पुलिस ने किसी को भी थाना के अंदर नहीं जाने दिया। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने इस प्रकरण में जांच अधिकारी तालिब खान को बदलने की मांग करते हुए कहा कि हिन्दू महासभा के अधिवक्ता राष्ट्रीय धर्माचार्य सहप्रमुख चंद्र शेखर भट्ट और अन्य कार्यकर्ताओं की न्यायालय से जमानत करवाने की तैयारियों में जुट गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!