
न्यूज रिपोर्ट ….
नई दिल्ली, अखिल भारत हिन्दू महासभा भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रख्यात देशभक्त महात्मा नाथुराम गोडसे की जयंती अखंड भारत हिन्दू राष्ट्र निर्माण दिवस के रूप में मनाएगी। महात्मा गोडसे की जयंती 19 मई को है। इस दिन हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता के अखंड भारत हिन्दू राष्ट्र निर्माण समारोह का आयोजन कर महात्मा गोडसे के अधूरे मिशन और उनकी अंतिम इच्छा को पूरा करने का संकल्प लिया जाएगा। यह जानकारी राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में दी।



बी एन तिवारी ने बताया कि इस दिन पूरे देश में महात्मा गोडसे जयंती मनाते हुए हिन्दू राष्ट्र निर्माण अभियान तेज किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम नई दिल्ली के श्री अवधूत सेवक संघ के सिविल लाइन स्थित आश्रम परिसर में आयोजित होगा। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भीष्म प्रताप वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राम मूर्ति, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केशव चौहान, राष्ट्रीय धर्माचार्य प्रमुख महामंडलेश्वर स्वामी मंगलानंद जी महाराज, राष्ट्रीय धर्माचार्य सहप्रमुख चंद्र शेखर भट्ट, राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री केशव चंद्र मल्होत्रा, राष्ट्रीय मंत्री सत्येंद्र झा, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री संजय भदौरिया, राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता सहित अनेक वक्ताओं को आमंत्रित किया गया है। सभी वक्ता महात्मा नाथु राम गोडसे के अधूरे मिशन को रेखांकित करते हुए उपस्थित जनसमुदाय को उनके अधूरे मिशन को पूरा करने का संकल्प दिलवाएंगे।
हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा ने कहा कि 19 मई को सिविल लाइन में आयोजित हो रहे कार्यक्रम में सभी प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि महात्मा गोडसे की राष्ट्रवादी और हिंदुत्ववादी विचारधारा का अनुसरण करने के लिए हिन्दू महासभा ऐसे कार्यक्रम के माध्यम से समाज में नई चेतना का संचार कर रही है। हिन्दू महासभा मध्य प्रदेश अध्यक्ष रोहित दूबे, महामंत्री विनोद जोशी और संगठन मंत्री लालजी शर्मा ने महात्मा गोडसे की जयंती पर ग्वालियर और भोपाल में कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोज शर्मा और संयोजक गोपाल चतुर्वेदी द्वारा मथुरा में गोडसे जयंती मनाई जाएगी।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री महामंडलेश्वर ललितानंद जी महाराज और हिन्दू पत्रकार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर राकेश वशिष्ठ ने जोधपुर में गोडसे जयंती समारोह आयोजित करेंगे।
