वर्दी में इंसानियत’ की मिसाल पेश कर रहें रतनपुरी थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह व उनकी टीम

मानवीय पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है और यह दर्शाती है कि वर्दी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी होता है

तस्लीम बेनक़ाब
मुज़फ्फरनगर।यह बिल्कुल सच है कि पुलिस का काम केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना या अपराधियों को पकड़ना नहीं है, बल्कि वे अक्सर ‘वर्दी में इंसानियत’ की मिसाल पेश करते हैं। कई बार पुलिसकर्मी अपने कर्तव्य से ऊपर उठकर मानवीय संवेदना का परिचय देते हैं, जो समाज में उनके प्रति विश्वास को गहरा करता है और एक ऐसे ही मामले में थाना रतनपुरी प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह में उनकी टीम ने मानवता निभाते हुए एक मां के जिगर के टुकड़े को मात्र कुछ दिनों में ढूंढ कर उन्हें सौपा और परिजनों के दिलो को ठंडक पहुंचाई।थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा 07 वर्षीय गुमशुदा बच्चे को मेरठ से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा पुलिस की कार्यवाही की सराहना करते हुए प्रशंसा भी की।अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक थाना रतनपुरी राकेश कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 17.04.2026 को ग्राम इंचोडा थाना रतनपुरी निवासी वादी द्वारा थाना रतनपुरी पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उनका 07 वर्षीय पुत्र घर से गायब है तथा काफी खोजने के बाद भी नही मिला है। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 57/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अपहृत/गुमशुदा बच्चे की सकुशल बरामदगी हेतु थाना रतनपुरी पर पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज व अन्य माध्यमों से बच्चे की तलाश का प्रयास किया गया। पुलिस द्वारा किये गये अथक प्रयासों के फलस्वरूप दिनांक 24.04.2026 को अपहृत/गुमशुदा बच्चे को राजकीय बाल शिशु ग्रह मेरठ से सकुशल बरामद किया गया। थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा बरामद बच्चे को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा बच्चे को सकुशल पाकर खुशी प्रकट की गयी तथा पुलिस की कार्यवाही की सराहना करते हुए भूरी-भूरी प्रंशसा की गयी।गुमशुदा बच्चे को सकुशल बरामद करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अजय सोलंकी,का0 शैलेश कुमार,का0 प्रमोद कुमार,म0का0 दीक्षा राणा ने सराहनीय काम को अंजाम दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!