IYC प्रेस विज्ञप्ति:

नई दिल्ली, 13 अप्रैल 2026: भारतीय युवा कांग्रेस ने आज श्री राहुल गांधी जी के लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने वाले अशोक श्रीवास्तव के विरोध में डीडी न्यूज कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

इस प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री अक्षय लाकड़ा के नेतृत्व में मंडी हाउस चौराहे से डीडी न्यूज के कार्यालय के बाहर पहुंचे और फिर प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने कहा कि अगर अशोक श्रीवास्तव को RSS और भाजपा की विचारधारा का नाम लेकर इस तरह की भाषा का ही इस्तेमाल करना है तो वो अपने आप को पत्रकार कहना बंद कर दे। अशोक श्रीवास्तव जैसे लोग जब जनता के टैक्स से चल रहे डीडी न्यूज पर बैठकर संवैधानिक पदों की गरिमा को गिराने वाली भाषा का इस्तेमाल करते हैं, तो यह साफ हो जाता है कि ये लोग सरकार के आगे बिल्कुल नतमस्तक हो चुके है। नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी के लिए ज़हर उगलना, सत्ता के आगे नतमस्तक होना और पत्रकारिता की मर्यादा को कुचलना…दर्शाता है कि संविधान का चौथा स्तंभ किसके लिए काम कर रहा है।
दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री अक्षय लाकड़ा ने यह मांग करते हुए कहा कि भारत के करदाताओं के पैसों से चलने वाले डीडी न्यूज का न्यूज़ रूम मर्यादा की लकीरें लांघ रहा हैं। हम यह मांग करते है कि इस दरबारी पत्रकार अशोक श्रीवास्तव पर तुरंत कठोर कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए जल्द से जल्द।
इस दौरान प्रदर्शन में कई भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
अन्य किसी जानकारी के लिए आप दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा से संपर्क कर सकते है, मो. – +91 99110 40016.
धन्यवाद सहित:
वरुण पांडेय।
राष्ट्रीय चेयरमैन,
मीडिया विभाग, भारतीय युवा कांग्रेस।
