अफजलगढ़ । थाना क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान

के तहत पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है, जहां टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। पुलिस अधीक्षक बिजनौर के निर्देशन में चल रहे अभियान के क्रम में दिनांक 19.04.2026 को थाना अफजलगढ़ पुलिस ने सन्दीप सिंह उर्फ गोपी पुत्र कुलवन्त सिंह निवासी ग्राम भोगपुर खदरी थाना बढ़ापुर को दबोच लिया। इस संबंध में थाना अफजलगढ़ पर मु0अ0सं0 75/2026 के तहत धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है और मामले में विधिक कार्यवाही जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!