दिल्ली सरकार ने गोदामों से सीधे LPG सिलिंडर की बिक्री पर लगाई रोक …

LPG Gas Cylinder Crisis: दिल्ली सरकार ने गोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध की घोषणा की है। सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार (5 अप्रैल) को आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। एक आधिकारिक बयान में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि एलपीजी की आपूर्ति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी कमी को रोका जा सके। साथ ही मानदंडों का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।

गुप्ता ने एक बयान में कहा, “निवासियों को सलाह दी गई है कि वे गैस एजेंसियों या स्टोरेज डिपो पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों, क्योंकि बुक किए गए सिलेंडर निर्धारित समय के भीतर घरों तक पहुंचाए जा रहे हैं।” बयान के अनुसार, तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने सभी डिस्ट्रीब्यूटरों को साफ तौर पर निर्देश जारी किए हैं, जिसमें कहा गया है कि स्टोरेज साइटों से किसी भी प्रकार की सीधी बिक्री अवैध है। गुप्ता ने कहा कि जमाखोरी और कालाबाजारी की जांच के लिए एक समर्पित कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

इस बीच, सरकार ने कहा कि उसने आपूर्ति में सुधार करने के लिए विशेष रूप से प्रवासी श्रमिकों के लिए पांच किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता बढ़ा दी है। एक बयान में कहा गया है, “अब वैध पहचान पत्र दिखाकर गैस एजेंसियों से ये सिलेंडर खरीदे जा सकते हैं, पते के सत्यापन की आवश्यकता नहीं है। उपभोक्ताओं को नजदीकी वितरकों के बारे में जानकारी देने के लिए चुनिंदा एचपीसीएल केंद्र पर ग्यारह हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!