बहन को जबरन बेचकर हरियाणा में विवाह कराने वाले भाई को किया गया गिरफ्तार …

  • पैसों की लालच में परिजनों द्वारा 1.38 लाख मे बेचकर कराया गया था दूसरा विवाह

बांदा
जनपद में बाल भिक्षावृत्ति/बालश्रम की रोकथाम, किशोर न्याय संरक्षण, बाल विवाह, एवं मानव तस्करी की रोकथाम आदि हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में आज थाना एंटी ह्युमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा बहन को 01 लाख 38 हजार रूपए मे बेचकर व जबरन विवाह कराने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । गौरलतब हो कि जनपद चित्रकूट की रहने वाली एक पीड़िता द्वारा 22 नवंबर 25 को थाना एएचटीयू जनपद बांदा पर दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया कि 20 नवंबर 25 को उसकी माता मुन्नी एवं भाई जयनारायण ने उसे जनपद बांदा लाकर जबरन हरियाणा के कृष्ण कुमार पुत्र शिवराम नामक एक अनजान व्यक्ति को 1,38,000 में बेच दिया तथा उसकी जबरन शादी करा दी, जबकि पीड़िता पूर्व से ही शादीशुदा है । पीड़िता द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों एवं प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट बांदा द्वारा तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । विवेचना के दौरान एकत्र पीड़िता के विस्तृत बयान, भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों, तथा अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस टीम लगातार आरोपितों की तलाश में सक्रिय थी । इसी क्रम में आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने उसके भाई जयनारायण को कालु कुआं रोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है । शेष सह-अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा घटना से जुड़े मानव तस्करी के पूरे नेटवर्क की कड़ियों की गहनता से जांच की जा रही है । बता दे कि 02 अभियुक्तों को पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम जगनारायण उर्फ जयनारायण पुत्र मुन्नीलाल निवासी ग्राम डाडी चमरौडी थाना मानिकपुर जनपद चित्रकूट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!