थाना सोनिया विहार से सुनीता को न्याय दिलवाने की जंतर मंतर पर 13 अप्रैल को हुंकार भरेगी हिन्दू महासभा – बी एन तिवारी


नई दिल्ली, अखिल भारत हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश के कार्यकर्ता 13 अप्रैल को जंतर मंतर पर थाना सोनिया विहार के विरुद्ध हुंकार भरेंगे। कार्यकर्ता हिन्दू महिला सभा बुराड़ी वार्ड अध्यक्ष सुनीता को थाना सोनिया विहार से न्याय दिलवाने हेतु जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेंगे और आरोपी पक्ष सुरेश गुप्ता का सहयोग करने वाले पुलिस कर्मियों पर विधिसम्मत कार्रवाई की मांग करेंगे।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदर्शन का नेतृत्व हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी करेंगे। उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शन बीती 16 मार्च को पुलिस मुख्यालय पर किया जाना था, किन्तु सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस उपायुक्त कार्यालय जिला नई दिल्ली ने प्रदर्शन की पूर्व संध्या पर प्रदर्शन की अनुमति रद्द करने से प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया था।


राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने बताया कि हिन्दू महासभा कार्यकर्ता सुनीत के नाम सोनिया विहार में 110 गज का प्लॉट पैतृक संपत्ति है। पड़ोसी सुरेश गुप्ता ने प्लॉट के जाली दस्तावेज बनवा लिए हैं और प्लॉट पर अपना दावा कर रहा है। यह प्रकरण तीन साल से थाना सोनिया विहार में लंबित है। स्थानीय पुलिस आरोपी सुरेश गुप्ता के प्रभाव में सुनीता के साथ तीन वर्ष से लगातार अन्याय कर रही है। सुनीता अपने ही प्लॉट पर अपना मकान नहीं बनवा पा रही है और उसे किराए के मकान में रहने पर विवश होना पड़ रहा है।
हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा ने कहा कि हिन्दू महासभा सुनीता को न्याय दिलवाने के लिए प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री और पुलिस आयुक्त को अपनी मांगों का ज्ञापन देगी। ज्ञापन देने के बाद सभी प्रदर्शनकारी जंतर मंतर पर आयोजित होने वाले हिन्दू महासभा स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर हिन्दू राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!