
एमपी प्रियंका गांधी वाड्रा के बर्ताव की सराहना भी की। उन्होंने कहा, ‘उन्हें अपनी बहन को देखना चाहिए। उनका आचरण, उनका बर्ताव कितना अच्छा है। उनके एटिकेट्स कितने अच्छे हैं। लेकिन,मैं कहना चाहूंगी कि राहुल गांधी का शर्मनाक है।’
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी ने चाय-बिस्किट खाए
राहुल गांधी को लेकर यह विवाद मौजूदा बजट सत्र में संसद परिसर के भीतर केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन के तरीके पर हो रहा है। इसमें राहुल गांधी की अगुवाई में विपक्षी सांसदों ने संसद के ‘मकर द्वार’की सीढ़ियों पर चाय पी और बिस्किट खाए। सत्तापक्ष का आरोप है कि विपक्ष के नेता ने संसद की मर्यादाओं का उल्लंघन किया है।
रिटायर्ड अधिकारियों ने देश से माफी मांगने को कहा
200 से ज्यादा रिटायर्ड अधिकारियों, पूर्व सैन्य अफसरों, राजनयिकों और वकीलों ने राहुल गांधी पर संसदीय मर्यादा के उल्लंधन का आरोप लगाया है।
204 हस्ताक्षरकर्ताओं ने इसके लिए राहुल गांधी से माफी मांगने को कहा है।
इनका कहना है कि यह बर्ताव देश की सबसे बड़ी विधायी संस्था के सदस्यों के लिए अशोभनीय है।
‘संसदीय सीढ़ियां तमाशे या राजनीतिक नाटक का मंच नहीं हैं’
‘यह अहंकार और विशेषाधिकार की भावना दिखाता है’
‘इस हरकत से जानबूझकर स्पीकर की अवहेलना और संसदीय अधिकार के प्रति उपेक्षा की भावना जाहिर होती है’
‘अपने बर्ताव के लिए देश से माफी मांगें राहुल गांधी।’
