
IYC प्रेस विज्ञप्ति:
आज का हमारा यह आंदोलन ट्रेड डील से देश के किसानों और भारत की खेती को बचाने के लिए है: उदय भानु चिब।
Epstein Files के डर से प्रधानमंत्री ने अमेरिका के सामने घुटने टेक दिए… और भारत के स्वाभिमान का सौदा कर दिया: उदय भानु चिब।
भारतीय युवा कांग्रेस ने आज भारत विरोधी US ट्रेड डील के खिलाफ विशाल संसद घेराव व हल्ला बोल प्रदर्शन किया।
नई दिल्ली, 16 मार्च 2026: भारतीय युवा कांग्रेस ने आज राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब के नेतृत्व में भारत विरोधी US ट्रेड डील के खिलाफ विशाल संसद घेराव व हल्ला बोल प्रदर्शन किया।
आज के इस संसद घेराव में देश भर के युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता गण जंतर मंतर पर एकत्रित हुए, भारतीय युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब के नेतृत्व में।
आज के इस संसद घेराव में एआईसीसी महासचिव और राज्यसभा सांसद श्री रणदीप सिंह सुरजेवाला जी, श्री सचिन पायलट जी, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा सांसद श्री अमरिंदर सिंह राजा जी, एआईसीसी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष श्री इमरान प्रतापगढ़ी जी, राजस्थान विधायक श्री मनीष यादव जी, समेत कई किसान संगठनों के सदस्य गणों ने उपस्थित देश भर के युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब में देश भर से आए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि आप सभी के आज दिल्ली आने से सिर्फ मैं ही नहीं बल्कि देश का हर किसान, हर युवा आप सभी का धन्यवाद कर रहा है कि आप सभी ने उनका हौसला बढ़ाया है। लोकतंत्र पर आए दिन हो रहा प्रहार, युवाओं पर हो रहे अत्याचार, देशभर की रसोई रही गैस का इंतजार, किसानों पर लटक रही है ट्रंप की तलवार, इसीलिए जन विरोधी है मोदी सरकार। NDA की कॉम्प्रोमाइज्ड सरकार से, और हाल ही में हुए घटनाक्रम से हमारे युवा संगठन को सीखने को मिला, और देश के लिए लड़ने की नई ऊर्जा मिली, जितना सरकार ने हमे दबाने की कोशिश कि उतना हमे ताकत मिली। हम केंद्र सरकार से पूछना चाहते है कि US ट्रेड डील मजबूरी में हुई है या Epstein Files के डर से?
उन्होंने यह भी कहा कि Epstein Files इतनी बड़ी मजबूरी नहीं हो सकती कि देश के युवा और किसान के साथ धोखा हो, आज देश के लिए बड़ी शर्म कि बात है कि बाहरी मुल्क देश को परमिशन दे रहे है तेल खरीदने की, इसलिए हम कह रहे है कि ‘PM Is Compromised’. क्या हमारे पूर्वजों ने आजादी इस दिन के लिए ही दिलवाई थी, कि देश के साथ Compromise हो? क्या ये हम होने देंगे? जवाब है नहीं। तो आखिर केंद्र सरकार किस भ्रम में है, हम श्री राहुल गांधी जी और कांग्रेस पार्टी के सिपाही है, हम ये ट्रेड डील होने नहीं देंगे। भारत देश को कोई बाहर का मुल्क नहीं चलाएगा, नोट बंदी, GST, और अब US ट्रेड डील से देश का नुकसान हुआ है।
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब ने यह मांग कि सरकार जल्द से जल्द किसान विरोधी US ट्रेड डील को रद्द करे और जब तक ये डील रद्द नहीं होती तब तक श्री राहुल गांधी जी, और युवा कांग्रेस सड़क से लेके संसद तक संघर्ष करती रहेगी।
इस दौरान प्रदर्शन में भारतीय युवा कांग्रेस के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारीगण और सभी अध्यक्ष गण उपस्थित रहे, इस दौरान सभी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता जंतर मंतर से संसद कि तरफ बढ़ रहे थे कि तभी दिल्ली पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग कर रोक दिया और कई कार्यकर्ताओं को डिटेन भी कर लिया।
धन्यवाद सहित:
वरुण पांडेय।
राष्ट्रीय चेयरमैन,
मीडिया विभाग, भारतीय युवा कांग्रेस।
