पुलिस की अनुमति नहीं मिलने से पुलिस मुख्यालय पर हिन्दू महासभा का प्रदर्शन स्थगित हुआ – बी एन तिवारी

जंतर मंतर पर प्रदर्शन की नई तिथि घोषित करेगी हिन्दू महासभा

   नई दिल्ली, अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में आज पुलिस मुख्यालय पर होने वाला प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है। प्रदर्शन का स्थगन प्रदर्शन हेतु पुलिस की अनुमति नहीं मिल पाने की वजह से किया गया है। यह प्रदर्शन हिन्दू महासभा नेत्री सुनीता को थाना सोनिया विहार से न्याय दिलवाने के लिए किया जाना था। यह जानकारी हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में दी। 

  राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी के अनुसार अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नई दिल्ली जिला आनंद कुमार मिश्र हस्ताक्षरित एक पत्रक हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी को उनके वाट्सअप पर प्राप्त हुआ। पत्रक में बी एन एस एस की धारा 163 का हवाला देते हुए सुरक्षा, कानून व्यवस्था और यातायात संचालन का हवाला देते हुए प्रदर्शन की अनुमति रद्द करने की जानकारी दी गई है। पुलिस उपायुक्त कार्यालय के पत्रक में हिन्दू महासभा को अपना विरोध प्रदर्शन जंतर मंतर पर आयोजित करने का परामर्श दिया गया है। पत्रक प्राप्त होने पर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने पुलिस मुख्यालय पर होने वाला प्रदर्शन स्थगित करने की घोषणा की।
  राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने बताया कि हिन्दू महासभा पदाधिकारी डी सी पी जिला नई दिल्ली कार्यालय के अधिकारियों से मिलेंगे और जंतर मंतर पर प्रदर्शन की नवरात्रि बाद की नई तिथि घोषित करते हुए प्रदर्शन की अनुमति प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि हिन्दू महासभा का आंदोलन महासभा नेत्री सुनीता को न्याय दिलवाने और आरोपी सुरेश गुप्ता पर एफ आई आर दर्ज होने तक जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!