हिन्दू महासभा आंध्र प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन के साथ नए पदाधिकारियों का मनोनयन हुआ – बी एन तिवारीनई दिल्ली, अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय

अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी संगठनात्मक ढांचा मजबूत बनाने के लिए निष्क्रिय प्रदेश अध्यक्षों को हटाकर नए प्रदेश अध्यक्षों का मनोनयन कर रहे हैं। विगत छह माह में तेलंगाना प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड प्रदेश और असम प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन होने के बाद अब आंध्र प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन किया गया है। नेतृत्व परिवर्तन के साथ दो नए पदाधिकारियों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। यह जानकारी आज जारी बयान में हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने दी।
बी एन तिवारी ने जारी बयान में बताया कि आंध्र प्रदेश अध्यक्ष बी जानकीराम विगत लम्बे समय से निष्क्रिय हैं। उनकी निष्क्रियता के चलते राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने उन्हें प्रदेशाध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से हटाते हुए उनके स्थान पर गुंटूर जनपद के जाने माने समाजसेवी अप्पा राजू जननधन राव को नया प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। अप्पा राजू का मनोनयन राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष रमेश पुनेठा की अनुशंसा पर किया गया है। नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष अप्पा राजू ने अपने मनोनयन पर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री महामंडलेश्वर ललितानंद जी महाराज, वरिष्ठ संगठन मंत्री पवन शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी कमलेश जी महाराज सहित समस्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आभार प्रकट करते हुए अपने दायित्व का निष्ठा और समर्पण भावना से निर्वहन करने का संकल्प लिया।
बी एन तिवारी ने बताया कि उत्तराखंड प्रदेश उपाध्यक्ष विजय पांडे की अनुशंसा पर कनखल हरिद्वार के अधिवक्ता अशोक शर्मा को उत्तराखंड प्रदेश का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। रुड़की हरिद्वार के ही अधिवक्ता आशीष कुमार को राष्ट्रीय संगठन मंत्री और जनपद के वी रंगरेड्डी तेलंगाना के धोनथी रेड्डी श्रीनिवास रेड्डी को राष्ट्रीय मंत्री मनोनीत कर उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। सभी नए पदाधिकारियों को देश भर से शुभकामनाएं और बधाइयां मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!